E-Paperखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़धर्मबॉलीवुडयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर खिरकिया में लगा निःशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बच्चों की जांच कर दिया परामर्श. 

रिपोर्ट अजय चौरसिया GTV UP BIHAR NEWS 

कुशीनगर। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, समय पर उपचार और अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से रविवार को कुशीनगर के खिरकिया स्थित आजाद चौक के बाबा बागेश्वर नाथ जी के प्रांगण में पहली बार निःशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। इसमें एम्स गोरखपुर के अनुभवी चिकित्सक एवं बालमुकुंद हॉस्पिटल पडरौना के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष पांडे (MBBS, MD) ने बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की तथा उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में अभिभावकों को उचित चिकित्सकीय सलाह दी।

चिकित्सा शिविर में बच्चों से जुड़ी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रही। इनमें अस्थमा, खून की कमी (एनीमिया), पीलिया, दिमागी बुखार, मिर्गी, शारीरिक विकास में कमी सहित अन्य बाल रोग शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण करते हुए अभिभावकों को बीमारी से बचाव, उपचार और बच्चों के उचित शारीरिक विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

शिविर में चिकित्सकों की टीम एवं आयोजन से जुड़े लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान डॉ. अमित कुशवाहा, डॉ. रवि शर्मा, डॉ. अजय कुशवाहा, घनश्याम मिश्रा, देव मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने खिरकिया में पहली बार आयोजित इस तरह के निःशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और जांच की सुविधा मिलना काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से जरूरतमंद परिवारों को काफी लाभ मिलता है और बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान एवं उपचार संभव हो पाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!