जनता की समस्याओं का तुरंत होगा समाधान जिलाधिकारी और एसपी ने तमकुहीराज तहसील में सुनीं शिकायतें।

कुशीनगर:जनता की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुरूप शनिवार को तहसील तमकुहीराज में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक (SP) कुशीनगर केशव कुमार ने स्वयं उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।
राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें करेंगी जांच.
फरियादियों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त टीमें गठित करें।
मौके पर जाकर शिकायतों की जमीनी हकीकत को परखें।
सभी मामलों का शत-प्रतिशत, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। इस पहल से स्थानीय नागरिकों में अपनी समस्याओं के जल्द और न्यायपूर्ण समाधान की उम्मीद जगी है।




