तमकुहीराज: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर संजय गुप्ता ने फूंका चुनावी बिगुल, ‘गांव चलो अभियान’ के तहत घर-घर दी दस्तक।

तमकुहीराज (कुशीनगर): भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज विधानसभा क्षेत्र तमकुहीराज के ग्राम सभा गौरी जगदीश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के युवा लोकप्रिय कद्दावर नेता संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ‘गांव चलो अभियान’ के माध्यम से जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों का अलख जगाया।

जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
अभियान के दौरान संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्नजनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। संजय गुप्ता ने कहा: हमारी सरकार का लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है
विकास कार्यों और उपलब्धियों पर चर्चा
संजय गुप्ता ने क्षेत्रवासियों के साथ सरकार की बड़ी उपलब्धियों और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को साझा किया। उन्होंने संकल्प लिया कि पार्टी की विचारधारा और विकासपरक नीतियों को क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने भी गर्मजोशी से टीम का स्वागत किया और सरकार के कार्यों के प्रति अपनी संतुष्टि जताई।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: पप्पू सिंह (मंडल अध्यक्ष, हृदयप्रिय)श्रीकृष्ण मोहन दव जी (मंडल महामंत्री) विजय कुशवाहा लल्लन तिवारी मार्कण्डेय शर्मा आदि उपस्थित लोग रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठजनों ने पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं के इस उत्साह ने क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।




