उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौनापुर से मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत बाल्मीकि नगर से भ्रमण कर वापस लौटे।

शक्ति कुमार ✍️
भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें नई चीजों को देखने-समझने का अवसर मिलता है: प्रधानाचार्या कमलावती प्रसाद।
गोपालगंज। जिले के कुचायकोट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनकटा पंचायत के बसौनापुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय से गुरुवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या कमलावती प्रसाद ने झंडी दिखाकर किया। सभी छात्र-छात्राओं को वाल्मीकि नगर के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया।
प्रधानाचार्या कमलावती प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं सामाजिक ज्ञान से भी जोड़ना है.
ऐसे भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है और उन्हें नई चीजों को देखने-समझने का अवसर मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सीखने की ललक बढ़ती है।
शिक्षक अभिनव सिंह ने बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं. छात्रों की सुरक्षा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया है. शिक्षकों की टीम भी बच्चों के साथ भ्रमण पर गई है,
ताकि वे स्थल पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकें.रवाना होने से पहले छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. अभिभावकों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं सफल भ्रमण की कामना की।

बाल्मीकि नगर से भ्रमण कर वापस लौटे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौनापुर स्कूल प्रांगण में शिक्षक एवं छात्राएं की फाइल फोटो
यह शैक्षणिक परिभ्रमण न केवल बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा, बल्कि उनके समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर उप मुखिया रंजय कुमार, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।




