
शक्ति कुमार ✍️
सलेमगढ़ में नहर के पानी का जल निकासी निकासी नहीं होने के कारण प्रत्येक वर्ष सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर कर बर्बाद हो जाती है। किसानों के परिवार का मुंह का निवाला छीन जाता है। क्योंकि सलेमगढ़ हरिजन बस्ती से बिहार सीमा तक नहर को पाटकर अवैध कब्जा कर लिया है।
सलेमगढ़ के किसानों का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के विजय प्रताप,कृपा मद्धेशिया,वीडीसी विजय शर्मा, दीपक चौरसिया, नागेन्द्र गुप्ता गुरुवार को सिंचाई विभाग एक्सियन बी के वर्मा को पत्रक सौंप बताया कि बसडिला बुर्जुग सलेमगढ़ पैठानी टोला टेल नहर पांच किमी लंबी बिहार सीमा तक जाती है।जिसे हाईवे के किनारे दो किमी तक अवैध कब्जा कर पाट दिया गया है।
जिससे नहर के पानी से सैकड़ों एकड़ फसल जल भराव का शिकार हो बर्बाद हो जाती है। जिससे बरसात के पानी का जल निकासी भी बंद हो गया। किसानों ने मांग किया कि नहर की पैमाइश कर नहर का जीर्णोद्धार किया जाय।इसी प्रकार बहादुरपुर के नहर को भी दुरुस्त किया जाय।

इस संदर्भ में एक्सियन बी के वर्मा ने किसानों को आश्वस्त कराया कि मौका मुआयना कर।नहर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा और जल जमाव और बंद जल निकासी से निजात दिलाई जाएगी।




