Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
क्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली NCRधर्मबिहारमहाराष्ट्रयुवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

10 लाख घूस मांगने वाली CDPO 50 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, 4 लाख कैश घर से बरामद। 

शक्ति कुमार ✍️ 

बिहार के किशनगंज जिले में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाकुरगंज की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (ICDS DPO-2) अनीता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

यह कार्रवाई 20 फरवरी 2026 को एक लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की जांच की और फिर प्लान बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही अनीता कुमारी ने 50 हजार रुपये लिए, टीम ने तुरंत उन्हें दबोच लिया।

10 लाख रुपये की थी डिमांड शिकायत नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी निवासी नागेंद्र कुमार ने दी थी। उनका आरोप है कि डीपीओ उन्हें आरोप पत्र गठित कर निलंबित कराने की धमकी दे रही थीं। नागेंद्र कुमार के मुताबिक, कार्रवाई से बचाने के नाम पर उनसे पूरे 10 लाख रुपये की मांग की गई थी।

काफी दबाव के बाद 50 हजार रुपये की पहली किस्त देने की बात तय हुई, जिसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग से संपर्क किया।

घर की तलाशी में 4 लाख कैश बरामद गिरफ्तारी के बाद टीम ने अनीता कुमारी के आवास की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से 4 लाख रुपये नगद बरामद किए गए।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कांड संख्या 08/2026 दर्ज कर लिया गया है। विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को शनिवार को निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा।

विभाग में मची हलचल इस कार्रवाई के बाद आईसीडीएस विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों और जिले के अन्य अधिकारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। लोग खुलकर कह रहे हैं कि अगर इसी तरह कार्रवाई होती रही तो भ्रष्टाचार पर लगाम लग सकती है। आम लोगों का भी मानना है कि ऐसी कार्रवाई से सरकारी योजनाओं का फायदा सही लाभुकों तक पहुंचेगा। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!