कुशीनगर राजरूप मेमोरियल पीजी कालेज हरपुर बेलही में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सहभोज के साथ धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।

शक्ति कुमार ✍️
जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के हरपुर बेलही में स्थित राजरूप मेमोरियल पीजी कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा की अलख जगा रहे प्रबन्धक ई. रामेश्वर कुशवाहा की सराहना करते हुए उनके द्वारा लगातार किए जा सामाजिक कार्यों को अविस्मरणीय बताया।
रविवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के राजरूप मेमोरियल पीजी कालेज परिसर में आयोजित कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ असीम कुमार ने कहा कि अच्छी सोच एवं संकल्प के साथ किया गया कार्य ही होता है सार्थक ।
कालेज के प्रबंधक ई. रामेश्वर कुशवाहा ने अपने परिवार की प्रगति को दरकिनार कर क्षेत्र एवं समाज के लिए कुछ अच्छा करने का बेड़ा उठाया हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
विशिष्ट अतिथि विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा की शिक्षा वह मन्दिर है, जहाँ से अज्ञानी व्यक्ति भी ज्ञान प्राप्त कर बाहर निकलता है, और ज्ञान रूपी प्रकाश से घर परिवार से लेकर गाँव समाज, देश विदेश तक को रौशन करता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यह महाविद्यालय इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।
कार्यक्रम को आयोजक एवं प्रबंधक इंजीनियर रामेश्वर कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द मिश्र, अशोक तिवारी, अनिल पांडेय , दिपक पांडेय, प्रमोद त्रिपाठी ,अशोक दुबे ,लल्लन गुप्ता,राजेश यादव ,पारस नाथ पाण्डेय, बिकास पांडेय ,शक्ति कुमार ,वैभव तिवारी , दिपू पांडेय,अजीत मिश्रा ,राजू दूबे ,शश्रुधन यादव ,युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र, भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया.
कार्यक्रम का संचालन कवि एवं पत्रकार मनंजय तिवारी ने किया। इस दौरान राजकुमार सिंह उर्फ कालादेव, भाजपा नेता संदीप तिवारी, नीरज कुशवाहा, सुदामा कुशवाहा, अमरेंद्र कुशवाहा, ग्राम प्रधान पप्पू सिंह, पूर्व प्रधान गोपाल गुप्ता, विजय सिंह, बार संघ महामंत्री अमरनाथ सिंह, रजनीश राय श्रीनिवास राय, दीनानाथ सिंह आदि मौजूद रहे।।




