Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशपंजाबबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौनापुर विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, अभिलेख भी क्षतिग्रस्त। 

स्कूल का ताला तोड़कर हजारों की चोरी, जरूरी अभिलेख भी ले उड़े चोर। 

कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसावनापुर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान व महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिए। चोरों ने कार्यालय में रखे सामान को इधर-उधर बिखेरने के साथ कई वस्तुओं और अभिलेखों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना का खुलासा मंगलवार की सुबह विद्यालय खुलने पर हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कामलावती प्रसाद ने गोपालपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई तथा चोरी गए सामान व अभिलेखों की बरामदगी की मांग की है।

प्रधानाध्यापिका के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि चोरी में शामिल बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!