Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दुनियापंजाबबिहारमहाराष्ट्रयुवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मा0 मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज: डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का किया संयुक्त निरीक्षण। 

शक्ति कुमार 

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कुशीनगर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। 6 जुलाई 2026 को जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने थाना रामकोला क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, संबंधित विभागों के कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!