
एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार
गोपालगंज। शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या को देखते हुए गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक घोषित नो वेंडर जोन में अवैध पार्किंग और सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया तथा नो वेंडर जोन में दुकान और ठेला लगाने वालों को तत्काल स्थान खाली करने का निर्देश दिया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। अधिकारियों ने दुकानदारों, ठेला संचालकों और वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा नो वेंडर जोन में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध पार्किंग न करें।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,




