Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperदेशपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तमकुहीराज में चौकी प्रभारी महेश मिश्र का पैदल मार्च, बाजार में बढ़ाई सुरक्षा; व्यापारियों से संवाद कर दिए सतर्कता के निर्देश।

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार

चौकी प्रभारी महेश मिश्रा ने व्यापारियों से संवाद कर दिए सतर्कता के निर्देश, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील

तमकुहीराज, कुशीनगर।अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कस्बा तमकुहीराज के चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

पैदल गश्त के दौरान चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने व्यापारियों, दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव और फीडबैक लिया। उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू एवं क्रियाशील रखने, नकदी के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी। चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

पुलिस की इस सक्रिय पहल का स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने स्वागत करते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!