क्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़बिहारमध्य प्रदेशयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज शिक्षा विभाग में नई टीम हुई सक्रिय, डीईओ अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया शाखाओं का बंटवारा। 

शक्ति कुमार एडिटर इन चीफ 

गोपालगंज।  जिला शिक्षा विभाग में लंबे समय से चल रहे प्रशासनिक बदलाव के बाद अब नई टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है। नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों के भीतर बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए तीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) के बीच विभिन्न शाखाओं का प्रभार बांट दिया है। गुरुवार को जारी कार्यालय आदेश के साथ नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

रोहतास से स्थानांतरित होकर गोपालगंज पहुंचे डीईओ अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति लाने की दिशा में यह पहला महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वहीं, बांका से आए विनय कुमार सुमन तथा बेगूसराय से आए शिवम ने डीपीओ के रूप में योगदान दिया है। इससे पूर्व लखीन्द्र दास पदोन्नति के बाद डीपीओ का पदभार संभाल चुके हैं।

किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

कार्यालय आदेश के अनुसार—

डीपीओ विनय कुमार सुमन को स्थापना शाखा, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता का प्रभार सौंपा गया है।

डीपीओ शिवम को समग्र शिक्षा अभियान, योजना एवं लेखा शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

डीपीओ लखीन्द्र दास को मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) का दायित्व सौंपा गया है।

सभी अधिकारियों को तत्काल संबंधित शाखाओं का कार्यभार ग्रहण कर लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

नई टीम के सामने होंगी अहम चुनौतियां

नई प्रशासनिक टीम के सामने विभाग की लंबित फाइलों का निपटारा, शिक्षकों से जुड़े प्रशासनिक मामलों का समाधान, सरकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, विद्यालयों का नियमित निरीक्षण तथा जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होंगी।

बढ़ेगी जवाबदेही, तेज होंगे विभागीय कार्य

शिक्षा विभाग से जुड़े जानकारों का मानना है कि शाखाओं का स्पष्ट बंटवारा होने से अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। इससे विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!