E-Paperटॉप न्यूज़दुनियापंजाबबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

गोपालगंज,भूमि विवाद पर कड़ा प्रहार: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंग दयाल यादव समेत चार गिरफ्तार।

शक्ति कुमार ✍️ 

गोपालगंज: जिले में भूमि विवाद के मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुख्यात गंग दयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।

यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी गंग दयाल यादव पहले भी जमीनी विवादों के चलते जेल की हवा खा चुका है।

गोपालगंज एसपी विनय तिवारी का सख्त संदेश

एसपी विनय तिवारी ने मामले को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं:कड़ी निगरानी: जिले में भूमि विवाद से जुड़े हर छोटे-बड़े मामले पर पुलिस की पैनी नजर है।

शून्य सहनशीलता: कानून हाथ में लेने वाले भू-माफियाओं और विवादित तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। निरंतर कार्रवाई: एसपी ने स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।इस कार्रवाई से स्थानीय भू-माफियाओं में  मची हड़कंप।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!