Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटेक्नोलॉजीदिल्ली NCRदेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर चेकिंग के दौरान सिपाही को कुचलकर फरार हुआ ट्रक, चालक व ट्रक बरामद माफियाओं के दुस्साहस पर उठे सवाल। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

कुशीनगर। तरया सुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत चेकिंग के दौरान बालू लदे ट्रक को रोकने के प्रयास में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने पुलिस के रोकने के बावजूद वाहन नहीं रोका।

पुलिसकर्मी विजेंद्र मणि त्रिपाठी ने बाइक से ट्रक का पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

 

घटना ने क्षेत्र में चल रहे बालू के कथित अवैध कारोबार और खनन माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिसकर्मी को कुचलकर चालक का फरार होना कानून-व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय माना जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!