
शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर वर्ष 2019 से पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और मेधावी व जरूरतमंद छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। इन्हीं प्रयासों को संगठित रूप देने के लिए अब रामज्ञानी फाउंडेशन की नींव रखी गई है।
फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक करना और प्रतिभाशाली छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान करना है।
संस्थापक युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्र ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं और सेवा की भावना के साथ राम ज्ञानी फाउंडेशन आने वाले समय में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।




