E-Paperखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मपंजाबबॉलीवुडयुवाराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

सर्विस लेन के गड्ढे में फंसा ट्रक, सलेमगढ़ चौराहे पर लगा लंबा जाम.

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

बारिश ने खोली नवनिर्मित सर्विस लेन की पोल, गड्ढे में फंसा ट्रक.

सलेमगढ़ में सर्विस लेन बदहाल, गड्ढे में फंसा ट्रक तो थम गया यातायात

भारी वाहनों के दबाव से धंस रही सर्विस लेन, जाम ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किल

नवनिर्मित सर्विस लेन में जगह-जगह गड्ढे, सलेमगढ़ चौराहे पर जाम से हाहाकार

कुशीनगर। फोरलेन पर सलेमगढ़ चौराहे के समीप नवनिर्मित सर्विस लेन की बदहाल स्थिति शनिवार को एक बार फिर सामने आई। दोपहर करीब तीन बजे सर्विस लेन में बने गहरे गड्ढे में एक ट्रक फंस गया। ट्रक के फंसते ही सर्विस लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।

काफी मशक्कत के बाद ट्रक चालकों ने दूसरे वाहन की मदद से ट्रक को टोचन कर गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के बाद नवनिर्मित सर्विस लेन कई स्थानों पर धंसने लगी है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से और बेहद सावधानी के साथ आवागमन करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सर्विस लेन की मरम्मत और गड्ढों को दुरुस्त नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में दुर्घटना एवं जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!