Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

23 व 24 सितंबर को सजेगा समउर बाजार का डोल मेला। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

बिहार सीमा से सटे समउर पुलिस चौकी पर बैठक में सर्वसम्मति से तय हुई तारीख। 

कुशीनगर/तमकुहीराज। जिले के अंतिम छोर एवं बिहार सीमा से सटे समउर बाजार में लगने वाले ऐतिहासिक डोल मेले की तिथि आखिरकार तय कर दी गई है। क्षेत्र के लोगों के यह ऐतिहासिक डोल मेला 23 और 24 सितंबर को आयोजित होगा।

सोमवार की देर शाम समउर बाजार पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों एवं आसपास के ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी लोगों की सहमति से दो दिवसीय ऐतिहासिक डोल मेले के आयोजन का निर्णय लिया गया।

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार में आयोजित होने वाला यह ऐतिहासिक डोल मेला वर्षों से क्षेत्र की आस्था, परंपरा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रहा है। मेले में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों एवं बिहार सीमा से लगे इलाकों के लोगों के पहुंचने की संभावना रहती है।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर हुई अहम चर्चा

बैठक के दौरान मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में रहे मौजूद लोग, ् राजेश सिंह, श्रवण कुमार गौतम, अरुण कुमार सिंह, मनोज सिंह, गोपाल गुप्ता, मिथिलेश मद्धेशिया, आनंद मद्धेशिया, सीपी मिश्रा, हरिलाल पासवान, शत्रुघन यादव जितेंद्र मद्धेशिया, शैलेंद्र खरवार, प्रवेंद्र गुप्ता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!