
कुचायकोट की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित।
कुचायकोट। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कुचायकोट की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को उनके उल्लेखनीय एवं नवाचारी शैक्षणिक योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें राष्ट्रपति महोदया के हाथों सम्मान प्राप्त होगा। इस उपलब्धि से गोपालगंज जिले के शिक्षा जगत में खुशी और गौरव का माहौल है।
शिक्षिका पुष्पा प्रसाद ने अपने नवाचारी शिक्षण कार्यों एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से अलग पहचान बनाई है। उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है।
इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां जिले के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।




