Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़देशपंजाबमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज,जादोपुर थाना पहुंचे एसपी विनय तिवारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

एसपी विनय तिवारी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश। 

गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है।

इसी क्रम में एसपी विनय तिवारी ने जादोपुर थाना का निरीक्षण कर थाना की व्यवस्थाओं, विधि-व्यवस्था की स्थिति और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा प्रभावी पुलिसिंग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र में अपराध की स्थिति और पुलिस कार्रवाई की जानकारी लेते हुए मामलों के निष्पादन में तेजी लाने पर जोर दिया।

एसपी विनय तिवारी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने तथा आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध नियंत्रण और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!