विराट दंगल में भारत के रामेश्वर यादव पहलवान ने यूएसए के प्रज्ञा ओलिमा को दिखाए आसमान.

शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर!सेवरही विकास खण्ड के ग्राम नैनुपहरू में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अभिप्रियम प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में विराट दंगल प्रतियोगिता का भव्यरूप से आयोजन किया गया जिसमें देश के दूर दूर राज्यों से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
सोमवार को नैनुपहरू में दोपहर को अभिप्रियम ग्रुप के फाउंडर अभिषेक मिश्रा और पूर्व विधायक तमकुहीराज नंदकिशोर मिश्रा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। वहीं जादूगर ने अपनी कला से सबको मंत्रमुग्ध किया। पहली और दूसरी कुश्ती में पहले बॉबी मिश्रा पहलवान गोंडा और रवि पहलवान कानपुर मंडल विजेता के बीच हुआ और दूसरी बार दीपक हल्ला भारत केसरी हरियाणा और सुलखान पहलवान के बीच हुआ जो बराबर रहा।
वीर पहलवान, ठाकुर ओम वीर पहलवान। तीसरा राउंड्स इस कुश्ती में कुल दस भारत केसरी खेल रहे थे। अंतिम राउंड में रामेश्वर यादव ने यूएसए के पहलवान प्रज्ञा ओलिमा को पटखनी दे कर दो लाख इक्कावन हजार धनराशि के साथ जीत दर्ज की।
राम किशुन तिवारी, जोगेंद्र जुगुनू, ओमवीर, और पंजाब के चिता पहलवान ने अपना दमखम दिखाया।
अभिप्रियम ग्रुप के फाउंडर अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन चौथी वर्ष किया जा रहा है और आगे भी होगा ग्रामीण क्षेत्र में ये अनोखा दंगल लोगों के आर्कषण और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।




