Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperखेलटेक्नोलॉजीदिल्ली NCRधर्मबॉलीवुडयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

कुशीनगर डीएम, एसपी की उपस्थिति में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुआ। 

शक्ति कुमार 

कुशीनगर,जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की उपस्थिति में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने रमजान, होलिका दहन, होली, नवरात्रि एवं रामनवमी आदि पर्वों की सभागार में उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों के माध्यम से जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में परम्परागत तरीके से मनाया जाय।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ पिछले विवादों विशेष कर दो समुदायों के रिकार्ड को अवश्य चेक कर लें, तथा जो लगातार विवादों में शामिल रहे हों उन्होंने उचित धाराओं में पाबन्द कर दिए जाएं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विवेक का इस्तेमाल करें तथा आवश्यकता अनुरूप उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक एवं पुलिस वीभग के अधिकारी ,स्वास्थ्य, विद्युत, नगरपालिका के अधिकारियों का मोबाइल नम्बर अवश्य रखें ताकि कम समय मे बेहतर रिस्पॉन्स मिल सके।

जिलाधकारी ने कहा होली के दिन किसी को जबरदस्ती रंग न लगाया जाए तथा शराब पीकर किसी भी प्रकार की अभद्रता न की जाए। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका दहन स्थलों से संबंधित विवादों का समाधान आपसी सहमति एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां समय से पूर्ण कर लें। होलिका दहन के दिन निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा रमजान के दौरान नमाज स्थलों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था रहे।

उन्होंने कहा कि शोभायात्राओं के दौरान डीजे की ध्वनि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित डेसीबल सीमा के अनुरूप ही हो। यदि कोई व्यक्ति होली की शोभायात्रा में कानून-व्यवस्था से छेड़छाड़ करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान शहरी क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी प्रकार की प्रतिक्रिया दें। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील की।

उन्होंने निर्देश दिया कि डीजे माननीय न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार ही बजाए जाएं तथा होली के अवसर पर शराब पीकर किसी भी प्रकार की अभद्रता न की जाए। आयोजक समितियों के सदस्यों की ड्यूटी पुलिस के साथ समन्वय में लगाई जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विवाद रहित तरीके से संपन्न कराएं। शरारती तत्वों को चिन्हित कर आवश्यकतानुसार पाबंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि आयोजको से वार्ता कर होलिका दहन एवं जुलूस परम्परागत तरीके से ही हो तथा हल्का सिपाही अपने अपने क्षेत्रों का भृमण अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि कहीं भी सड़क पर नमाज न हो तथा निर्धारित स्थलों पर ही पढ़ी जाय।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से सुझाव लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उप जिलाधकारी, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण के साथ विभिन्न धर्मों के अनुयायी एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!