Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मबिहारमहाराष्ट्रयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट को लेकर दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण। ।

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

गोपालगंज। सोशल मीडिया पर अनावश्यक एवं विभाग की छवि प्रभावित करने वाली पोस्ट करने के आरोप में जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ने दो शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। मामला पंचदेवरी और हथुआ प्रखंड से जुड़ा है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडे के अनुसार, पंचदेवरी प्रखंड के अपग्रेडेड मिडिल स्कूल नेहरुआ कला के शिक्षक जनार्दन ओझा तथा हथुआ प्रखंड के खोरिया पट्टी प्राथमिक विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक सतीश कुमार से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर जवाब मांगा गया है।

शिक्षकों पर सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा विभाग एवं सम्मानित व्यक्तियों की छवि धूमिल करने, दुष्प्रचार करने तथा सरकारी सेवक के आचरण के प्रतिकूल कार्य करने का आरोप लगाया गया है। दोनों शिक्षकों को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

डीईओ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभागीय कार्रवाई की चेतावनी के बाद शिक्षा विभाग में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!