Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली NCRदेशधर्मबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाल्टी से तौलकर कार्डधारकों को कम राशन देने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, जांच की मांग

तमकुहीराज/कुशीनगर। विकासखंड फाजिलनगर क्षेत्र के कोइलस्वा बुजुर्ग गांव के मंगल टोले में सरकारी राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय कोटेदार हरिंदर प्रजापति पर राशन वितरण में घटतौली और तौल प्रक्रिया में कथित अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण के दौरान निर्धारित मानक के अनुसार वजन करने के बजाय तराजू पर बाल्टी

रखकर राशन तौला जा रहा है, जिससे कार्डधारकों को मिलने वाली वास्तविक मात्रा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पात्र कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में राशन मिलना उनका अधिकार है, लेकिन कथित तौर पर कम राशन मिलने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर राशन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही तराजू, बाट तथा कार्डधारकों को वितरित की जा रही राशन की मात्रा का सत्यापन कराने की मांग उठाई गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!