E-Paperखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़पंजाबमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज में अपराध पर SP विनय तिवारी का सख्त एक्शन: हर रविवार चलेगा विशेष NDPS अभियान, नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा। 

SP विनय तिवारी का अपराध गोष्ठी में बड़े निर्देश, महावीरी अखाड़ा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर विशेष फोकस

GTV UP BIHAR NEWS रिपोर्ट: शक्ति कुमार

दिनांक: 08 अगस्त 2026

गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी सह पुलिस सभा का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। 

बैठक में सबसे बड़ा निर्णय लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि हर रविवार जिलेभर में विशेष NDPS अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्मैक, गांजा, चरस और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी में शामिल गिरोहों के खिलाफ व्यापक छापेमारी की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की रणनीति अपनाने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने सभी थाना प्रभारियों को हत्या, लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की आदेशों का शीघ्र निष्पादन कर फरार अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रामक, अफवाहपूर्ण एवं आपत्तिजनक कंटेंट पर भी कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।

आगामी महावीरी अखाड़ा के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अवैध डीजे, अश्लील कार्यक्रम, आपत्तिजनक गतिविधियों तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में प्रत्येक थाना में एंटी-रायट टीम (ART) का गठन कर नियमित अभ्यास कराने का आदेश दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस बल त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर सके।

इसके अलावा लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए जवाबदेही तय की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण, त्वरित न्यायिक प्रक्रिया और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!