एक्शन मोड में कुचायकोट के नए सीओ: कार्यभार संभालते ही अधिकारियों को दी चेतावनी ‘जनता के काम में न हो देरी, लंबित मामलों का तुरंत करें निपटारा’

रिपोर्ट शक्ति कुमार ✍️
गोपालगंज: कुचायकोट अंचल में प्रशासनिक मुस्तैदी और जन-सुनवाई को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद सराहनीय पहल देखने को मिली है। अंचल के नवनियुक्त सीओ मनोरंजन कुमार शुक्ला ने सोमवार को पदभार ग्रहण करते ही सीधे काम पर ध्यान केंद्रित किया है।
कुचायकोट,अंचल कार्यालय में अपनी पहली ही बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि जनता को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने सभी कर्मियों को काम में पारदर्शिता लाने और पेंडिंग पड़े आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया है।
नए सीओ का यह कड़ा और जनहितैषी रुख बेहद सराहनीय है।
अनुभवी अधिकारी मनोरंजन कुमार शुक्ला (पूर्व सीओ, भीतहां, पश्चिम चंपारण) ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और भूमि विवादों का त्वरित निपटारा कर जनता को राहत देना है। उनके इस संकल्प से कुचायकोट अंचल के लोगों में एक नई अब उम्मीद जगी है।




