कुशीनगर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पटहेरवा पुलिस ने दबोचा।

शक्ति कुमार | कुशीनगर
जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार 9 जुलाई 2026 को थाना पटहेरवा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 156/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकित यादव पुत्र मंटू उर्फ मिन्टू यादव, निवासी ग्राम मैनपुर, टोला डेलियहवां यादव टोला, थाना कसया, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को थाना पटहेरवा के थानाध्यक्ष प्रविन्द्र राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में उपनिरीक्षक मनोज वर्मा, उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द यादव, कांस्टेबल प्रमोद सरोज तथा कांस्टेबल धर्मेन्द्र चौहान शामिल रहे।
कुशीनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।




