कुशीनगर सरल स्वभाव और जनसेवा के बदौलत सदैव स्मरण रहेंगे डॉ ब्रजेश: विधायक।

शक्ति कुमार ✍️
समाजसेवी एवं डॉ ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव का श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मनाया गया पुण्यतिथि।
कुशीनगर, तरया सुजान।अपने सरल स्वभाव और कार्यो के बदौलत डा ब्रजेश सदैव लोगों के दिलों में रहेंगे, उनका असहाय लोगों की निस्वार्थ रूप से मदद हम सबके लिए सदैव प्रेरणा की श्रोत्र रहेगा।
उक्त बातें तमकुहीराज के भाजपा विधायक डा असीम कुमार राय ने क्षेत्र के एड/ पत्रकार संयोग श्रीवास्तव के पिता व समाजसेवी चिकित्सक डा ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव के पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कही।
भाजपा विधायक असीम राय ने कहा कि एक चिकित्सक के अंदर हमेशा सेवा की भावना रहती है और इसी के दम पर वह लोगों में लोकप्रिय होता है, इसका उदाहरण डा श्रीवास्तव है जो धरती से जाने के 24 वर्ष बाद भी आज याद किये जा रहे हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि डा ब्रजेश एक बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति भी थे किसी भी परेशान की मदद करना उनका स्वभाव था इसी का नतीजा है कि आज भी उन्हें याद किया जाता है।
डुमरिया मठ के महंथ व पूर्व प्रधान रूद्रानंद गिरी ने भी डा ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने साथ के संस्मरण बताएं। इस दौरान ग्रामवासी व भाजपा नेता उमेश चंद्र श्रीवास्तव (मुन्ना लाल) बृज बिहारी श्रीवास्तव, बिपिन बिहारी श्रीवास्तव, समाजसेवी विजय राय, पं मित्र राकेश श्रीवास्तव, राजेश गौड, अंजुम श्रीवास्तव, बरिष्ठ पत्रकार अशोक तिवारी, राजेश यादव, संजुम श्रीवास्तव, अनूप, रिषि श्रीवास्तव, यशराज, ओम्, मयंक सहित डा ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव के छोटे पुत्र राकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। अंत में पत्रकार संयोग श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



