Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर गिरी गाज, मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष निलंबित.

गोपालगंज। जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए पुलिस प्रशासन ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक मामले में अनियमितता पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

्क्या है पूरा मामला। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से जुड़े एक केस की जांच के दौरान पुलिस विभाग को गंभीर खामियां मिली थीं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वाहन में हेराफेरी केस से संबंधित वाहन को बदलने या उसमें मिलीभगत की आशंका पाई गई।

कार्य में शिथिलता: मामले के पंजीकरण (FIR) में अनावश्यक देरी की गई। केस के निष्पादन और कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई।

थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, नए अधिकारी की नियुक्ति इन आरोपों की पुष्टि होने के बाद, थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध आचरण और लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाने के कामकाज में कोई बाधा न आए और विधि-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए टिंकू कुमार (अपर थानाध्यक्ष, मोहम्मदपुर) को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कानून-व्यवस्था के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस आम जनता को पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग का भरोसा दिलाती है। गोपालगंज पुलिस

जनता के लिए संदेश

इस कार्रवाई से जिला पुलिस ने यह संदेश साफ कर दिया है कि पुलिसिंग में पारदर्शिता सर्वोपरि है। अगर कोई भी अधिकारी अपने कर्तव्य के निर्वहन में कोताही बरतता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!