Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperखेलछत्तीसगढ़दिल्ली NCRधर्मबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

कुशीनगर ऐतिहासिक जीत बंगाल के जश्न में भाजपा नेता संजय गुप्ता ने आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव।

कुशीनगर। सलेमगढ़ , पश्चिम बंगाल के राजनैतिक पटल पर भाजपा की शानदार बढ़त और ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद तमकुही राज विधानसभा 331 क्षेत्र अंतर्गत सलेमगढ के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में युवा और जुझारू भाजपा नेता संजय गुप्ता  नेतृत्व में अपने सलेमगढ़ स्थित कार्यालय पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया।

 

आतिशबाजी से गूँजा सलेमगढ़

जैसे ही चुनावी नतीजों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत स्पष्ट हुई, संजय गुप्ता के सलेमगढ़ कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता संजय गुप्ता ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराकर बांटी खुशियाँ इस गौरवशाली अवसर पर संजय गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच लड्डू बांटकर अपनी खुशी साझा की।

उन्होंने इस जीत को लोकतंत्र की जीत और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया।
यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि बंगाल के उन करोड़ों लोगों की जीत है जो परिवर्तन और विकास की राह देख रहे थे। हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर इस ऐतिहासिक आंकड़े को छुआ है।

वही मौके उपस्थित युवा समाज सेवी विशाल सिंह पटेल,विकास पटेल मुकुल शर्मा रितेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!