देवरिया,प्रशासनिक बड़ी कार्रवाई: लापरवाही के आरोप में बरहज के SDM बिपिन द्विवेदी निलंबित।

देवरिया: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक शिथिलता और लापरवाही के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए बरहज के उपजिलाधिकारी (SDM) बिपिन द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बरहज में एक अधिवक्ता (वकील) की मृत्यु के मामले में बरती गई कथित लापरवाही को लेकर की गई है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर गिरी गाज ,वकील की मौत के बाद प्रशासन पर गंभीर आरोप लगे थे, जिसकी गहराई से जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी, जिसमें SDM की भूमिका और कार्यप्रणाली में गंभीर खामियां पाई गईं।
निलंबन का कारण: अधिवक्ता की मृत्यु के मामले में कर्तव्य पालन में लापरवाही। जांच प्रक्रिया: तीन सदस्यीय विशेष टीम ने की थी पूरे मामले की छानबीन।
इस कार्रवाई से शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिवक्ता समाज ने इस निलंबन का स्वागत किया है और इसे न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। आगामी दिनों में इस मामले में अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।





