Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
Uncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियाधर्मबिहारबॉलीवुडयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर शिक्षा सुधार: अभिभावकों और छात्रों के लिए राहत भरी खबरें.

             अवैध स्कूलों का होगा अंत

कुशीनगर अब जनपद में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर ताला लगेगा। इसके लिए SDM, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम औचक छापेमारी करेगी। इससे शिक्षा के नाम पर चल रही “दुकानें” बंद होंगी और बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।

महंगी किताबों से मिलेंगे छुटकारा। 

अभिभावकों को अब निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है: केवल NCERT/SCERT की किताबें ही स्कूलों में मान्य होंगी। कमीशन के खेल पर रोक लगाने के लिए निजी पुस्तकों के चलन पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है।

फीस वसूली पर लगाम

निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर अब DM का ‘हंटर’ चलेगा। निर्धारित फीस से एक भी रुपया अतिरिक्त लेने पर स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ सीधे तौर पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षित होगा स्कूली सफर

बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूली वाहनों के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है।  बिना फिटनेस सर्टिफिकेट और वैध रजिस्ट्रेशन के वाहन नहीं चलेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को तुरंत जब्त किया जाएगा।

नियम तोड़ने वालों पर भारी आर्थिक दंड। 

प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के लिए कड़े जुर्माने का प्रावधान किया है:

लाख रुपये: नियम टूटने पर तत्काल जुर्माना।10 हजार रुपये: उल्लंघन जारी रहने पर प्रतिदिन की अतिरिक्त पेनल्टी।

कुशीनगर जिला अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के इस कड़े रुख से कुशीनगर की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और फर्जीवाड़ा करने वाले ‘शिक्षा माफियाओं’ पर लगाम लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!