Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशपंजाबबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज: एसपी विनय तिवारी ने की क्राइम मीटिंग, बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित।

शक्ति कुमार ✍️ 

गोपालगंज। समाहरणालय के सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी के नेतृत्व में अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के में मुख्य बिंदु:अपराध नियंत्रण: लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।

सख्ती: भू-माफिया, शराब तस्कर, पेशेवर गिरोह और एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्तों पर विशेष नजर रखने को कहा गया।

सुरक्षा: थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती और सघन वाहन जांच अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

पुरस्कार और चेतावनी:

बैठक के दौरान एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं, जिन पुलिस अधिकारियों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, उनसे स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगा गया है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!