
शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पडरौना व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 31/2026 व मु0अ0सं0 44/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना कोतवाली पडरौना से सम्बन्धित अभियुक्त पवन पुत्र लतुरी निवासी सेहरा पुख्ता थाना दातागंज जनपद बदायूं को बलरामपुर से बहराईच जाने वाले मार्ग के पास से चोरी गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण
पूछताछ पर अभियुक्त पवन पुत्र लुतरी साकिन सेहरा पुख्ता थाना दातागंज जनपद बदायूं द्वारा बताया गया कि साहब हम लोग मिलकर एक गैंग चलाते है जिसका नाम पंखिया गैंग है, जिसका सरगना रमेश प्रधान पुत्र रामसिंह निवासी चन्दोखा चिता पुख्ता थाना दातागंज जनपद बदायूं है, जिसके साथ मिलकर चोरी चकारी करते है। इनके अलावा भी हमारे गैंग मे अन्य लोग है।
हम लोग एक साथ बदायूं से निकलकर दूर जनपदो में जाकर सड़क के किनारे के घरो में घुसकर चोरी करते है, इसीलिए दूसरे जिलो में चोरी करने के कारण पुलिस हम तक नही पहुंच पाती है तथा जेवरात व नगदी लेकर वहां से लेकर निकल जाते है। हमलोग अपने उस्ताद रमेश प्रधान व उनके साथियो के साथ मिलकर बदायूं, शाहजहांपुर, कन्नौज, कुशीनगर सहित कई जगह चोरियां कर चुके है तथा मै अभी तक कही पर पकड़ा नही गया था।
पंजीकृत अभियोग
1-मु0अ0सं0 31/2026 धारा- 331(3)/305/317(2) बीएनएस थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
2-मु0अ0सं0 44/2026 धारा- 331(3)/305/317(2) बीएनएस थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर ।
3-मु0अ0सं0 10/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर ।
4-मु0अ0सं0 49/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर ।
गिरफ्तार अभियुक्त
पवन पुत्र लतुरी निवासी सेहरा पुख्ता थानता दातागंज जनपद बदायूं उम्र करीब 23 वर्ष
बरामदगी विवरण
1-. कुल 19630/- रूपये नगद
2-. घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्मार्ट फोन वीवो आसमानी रंग
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीम
1-प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 अखिलेश कुमार चौकी प्रभारी सिधुआ थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
3-उ0नि0 शैलेन्द्र मिश्रा चौकी प्रभारी मिश्रौली थाना कोतवाली पडरौना जनपद कुशीनगर
4-उ0नि0 शन्नी दूबे प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर
5-क0आ0ग्रेड बी शम्मी कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर
6-का0 देवनरायम यादव थाना को0 पडरौना जनपद कुशीनगर




