तरयासुजान पुलिस को मिली सफलता,बलात्कार-पॉक्सो मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट शक्ति कुमार
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना तरयासुजान पुलिस के नेेतृत्व में मिली सफलता।
पुलिस टीम ने बलात्कार एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबू खाँ पुत्र फूल मोहम्मद, निवासी सिसवा अव्वल, थाना तरयासुजान, जनपद कुशीनगर, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी को धूसी टोला, तमकुहीराज से 04 अक्टूबर 2026 की रात गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 305/2026, धारा 65(1), 75, 78, 331(5), 351(3) बीएनएस तथा 9/10 एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव।
व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह।
कांस्टेबल अमरेन्द्र राय, रिजर्व।
कांस्टेबल रुद्रेश गुप्ता एवं रिजर्व।
कांस्टेबल राहुल कुमार यादव शामिल रहे।
तरयासुजान पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।




