Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशबिहारयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज में बेखौफ अपराधी! दिनदहाड़े कारोबारी को गोली मारकर हुए फरार. 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

गोली लगने से कारोबारी गंभीर रूप से घायल, वारदात के बाद फरार हुए हमलावर; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस। 

गोपालगंज। जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने एक मिट्टी कारोबारी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल कारोबारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!