Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-PaperUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज में एचआईवी/एड्स के खिलाफ सघन जागरूकता अभियान शुरू, डीएम समीर सौरभ ने वाहन को दिखाई हरी झंडी। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

डीएम समीर सौरभ बोले—जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सही स्वास्थ्य जानकारी और सेवाएं।

गोपालगंज। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को विशेष अभियान की शुरुआत की गई। 01 सितंबर 2026 को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी  समीर सौरभ ने एचआईवी/एड्स जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह विशेष जागरूकता अभियान 12 अक्टूबर 2026 तक मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य हाई-रिस्क समूहों के साथ-साथ आमजनों को एचआईवी संक्रमण से बचाव, निःशुल्क जांच एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है।

अभियान के दौरान 95:95:99 लक्ष्य की प्राप्ति के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। लोगों को एचआईवी की समय पर जांच कराने और संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही आमजन को निःशुल्क जांच एवं टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 की जानकारी भी दी जाएगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी समीर सौरभ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और सही जानकारी को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपील की।

एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। जिले में शुरू किया गया यह अभियान लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने और संक्रमण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!