Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमखेलछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशपंजाबबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज में विकास योजनाओं को रफ्तार देने में जुटा प्रशासन, डीएम समीर सौरभ ने की बड़ी समीक्षा। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

MPLADS की 261 योजनाओं में 145 स्वीकृत, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की 1443 योजनाओं को मिली प्रशासनिक मंजूरी

भूमि विवाद, अतिक्रमण और कोर्ट केस से लंबित योजनाओं को जल्द सुलझाने के डीएम के सख्त निर्देश। 

गोपालगंज। जिले में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत कुल 261 अनुशंसित योजनाओं में से 145 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत कुल 1672 योजनाओं में से 1443 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।

जिलाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि स्वीकृत विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि आम जनता को योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में विशेष रूप से पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि विवाद, अतिक्रमण और न्यायालय में लंबित मामलों के कारण बाधित योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर लंबित योजनाओं को गति दें।

बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!