Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तरयासुजान पुलिस का बड़ा एक्शन: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कानून के शिकंजे में पहुंचे आरोपी। 

रिपोर्ट शक्ति कुमार GTV UP BIHAR NEWS 

कानून से भाग रहे थे दो आरोपी, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

तमकुहीराज/कुशीनगर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार, 23 अगस्त को दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पिन्टू कुमार कुशवाहा पुत्र मदन भगत कुशवाहा, निवासी भठवा परसूराम, थाना कुचायकोट, गोपालगंज (बिहार) तथा पप्पु कुमार गुप्ता पुत्र प्रेम चन्द्र गुप्ता, निवासी सलेहपुर, थाना बिसम्भरपुर, गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है।

दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी रामपुर बंगरा पकड़ी मोड़ स्थित खड़ंजे वाले रास्ते से सुबह करीब 10:05 बजे की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मु0अ0सं0 252/2026, धारा 191(2), 190, 109, 352, 351(3), 324(4) बीएनएस, थाना तरयासुजान से संबंधित मामले में वांछित थे।

गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक विवेक अवस्थी, उपनिरीक्षक रविकान्त सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!