Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गोपालगंज में इमाम हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार.

रिपोर्ट शक्ति कुमार 

चाकू से हत्या के बाद पुलिस ने तेज की जांच, कैंची, चोरी का मोबाइल और खून से सना कपड़ा बरामद। 

गोपालगंज। मस्जिद के इमाम हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कैंची, चोरी किया गया मोबाइल फोन और खून से सना कपड़ा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, बीते 17 अगस्त की देर रात मस्जिद में इमाम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर एसडीपीओ हथुआ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर घटना के कारणों और वारदात में शामिल अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!