पाकिस्तान के झंडे के साथ सोशल मीडिया पर स्टोरी डालना पड़ा महंगा, तरया सुजान पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट: शक्ति कुमार | GTV UP BIHAR NEWS
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी साझा करने के मामले में तरया सुजान थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाए जाने संबंधी एक पोस्ट संज्ञान में आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना तरया सुजान पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच के दौरान संबंधित युवक की पहचान सलमान अली पुत्र करीम अली, निवासी बांकखास, थाना तरया सुजान, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की।
तरया सुजान थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं कानून का पालन करते हुए करें। किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट या साझा करने से बचें। ऐसे मामलों में नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।




