
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज क्षेत्र के समउर निवासी युवा छात्र नेता सूरज चौरसिया ने हर साल की भांति इस वर्ष भी अपने जन्मदिन पर पौधा रोपण किया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किए।
रविवार को सुरज चौरसिया ने अपने युवा टीम के साथ जन्मदिन को अनोखा ढंग से मनाया और हर किसी को पौधारोपण का संदेश देते हुए कहा कि एक पेड़ लगाने का पुण्य दस पुत्रों के पालन-पोषण और उनके द्वारा मिलने वाले पुण्य के बराबर होता है। बढ़ते जलवायु परिवर्तन को देखते हुए और भावी पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। इस अवसर पर उत्कर्ष मिश्रा, सुमन्त वर्मा, चेतन गुप्ता,अमन तिवारी,कृष्ण प्रसाद पवन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




