Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
दिल्ली NCRदेशधर्मबिहारबॉलीवुडयुवायूपीराजनीतिलोकल न्यूज़
Trending

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगा जन-जन का साथ, 51 हजार घरों तक संकल्प पहुंचाएंगे ओजस्वी मिश्रा 

एडिटर इन चीफ शक्ति 

कुशीनगर, सेवरही। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को नई गति देने के लिए समाजसेवी ओजस्वी मिश्रा ने बड़ा संकल्प लिया है। उन्होंने अभियान का संदेश जिले के 51 हजार घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उनके इस सामाजिक और पर्यावरणीय प्रयास की जिला उद्यान अधिकारी ने सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

इसी क्रम में सेवरही विकास खंड के कोईदी बरियारपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में रामज्ञानी फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण, पौधारोपण एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उन्हें पुस्तक, कॉपी, कलम और पौधे वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकमान्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील मिश्र ने कहा कि रामज्ञानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य की दिशा भी प्रदान करते हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटेलाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रहलाद मिश्र, कुदीपल शर्मा, मनभावन मिश्र, विकास मिश्र, शशांत शाही, कैलाश मिश्रा, केदार बारी, राजकुमार बारी, सूरज भारती, पंकज प्रकाश मिश्रा, बृजकिशोर, शत्रुघ्न, शिक्षिका साधना, प्राची सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से ओजस्वी मिश्रा का 51 हजार परिवारों तक हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने का संकल्प क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह पहल समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!