Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशधर्मबिहारबॉलीवुडयुवाराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर सहेली से शादी की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती, बोली- “लड़की-लड़की में प्यार करना गुनाह है क्या। 

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार। 

मुजफ्फरपुर (बिहार)। जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाब पट्टी गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपनी महिला मित्र से शादी की मांग को लेकर हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। युवती ने मोबाइल से वीडियो जारी करते हुए कहा कि वह अपनी प्रेमिका के बिना नहीं रह सकती और सवाल किया, “क्या लड़की-लड़की में प्यार करना गुनाह है?”

युवती का दावा है कि वह पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम करती है। उसके अनुसार, उसने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भी भरा है और दोनों साथ जीवन बिताना चाहती हैं। युवती का आरोप है कि उसका परिवार उसकी शादी किसी अन्य युवक से कराना चाहता है, जिसका वह लगातार विरोध कर रही है। इसी के विरोध में उसने हाईटेंशन टावर पर चढ़कर अपनी मांग मनवाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियातन हाईटेंशन लाइन की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई। महिला पुलिसकर्मी, परिजन और स्थानीय लोग घंटों तक युवती को समझाने का प्रयास करते रहे ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके।

घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि युवती की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों का कहना है कि उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!