
एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर, : तमकुही राज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सलेमगढ सियरहा गाँव में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने क्षेत्र का दौरा किया।
इस दौरान विधायक ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देने वाले कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विधायक के हाथों सम्मान पाकर कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे।
जनता की समस्याओं को सुना, मिला त्वरित समाधान का आश्वासन दौरे के दौरान सियरहा गाँव के स्थानीय निवासियों ने विधायक डॉ. असीम कुमार राय से मुलाकात की और उन्हें क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया।
ग्रामीणों की बातों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए विधायक ने उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और गाँव की इन सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द करा दिया जाएगा।
इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
वहीं मौके पर उपस्थित (विशाल पटेल , जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी) ओमप्रकाश सिंह,रितेश ठाकुर ,राजकिशोर शर्मा ,वशिष्ठ राय,ओमजी श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विधायक के इस दौरे और सकारात्मक आश्वासन से सियरहा गाँव के लोगों मे खुशी की लहर है।




