Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदेशपंजाबबॉलीवुडयुवायूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जनता की पुकार, एसपी विनय तिवारी का प्रहार: गोपालगंज में अब समस्याओं का होगा ऑन-द,स्पॉट समाधान!

गोपालगंज। आम जनता को न्याय दिलाने और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास जगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। गोपालगंज पुलिस कार्यालय में आयोजित ‘जनसुनवाई’ के दौरान न सिर्फ फरियादियों की भीड़ उमड़ी, बल्कि एसपी ने कड़े तेवर दिखाते हुए समस्याओं के त्वरित निपटारे का आदेश भी दिया।

एसपी विनय तिवारी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित थानों व अधिकारियों को तुरंत और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर पीड़ित को न्याय मिलना ही पुलिस की प्राथमिकता है।

लोगों की सुविधा के लिए अब प्रत्येक कार्य दिवस (Working Day) पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है।

पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र निपटारा करना और उनके बीच अटूट भरोसा कायम करना है। जनसुनवाई से सीधे संवाद का रास्ता खुला है।”विनय तिवारी, पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज। 

अक्सर देखा जाता है कि छोटे-मोटे मामलों के लिए आम लोगों को थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन इस पहल से आम नागरिक सीधे उच्चाधिकारियों तक अपनी बात पहुंचा पा रहे हैं।

बिचौलियों की भूमिका खत्म हो रही है।

पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और तेजी आई है। इस कदम से गोपालगंज के स्थानीय निवासियों में सुरक्षा और विश्वास की नई लहर देखी जा रही है। अब कोई भी पीड़ित अपनी शिकायत लेकर सीधे कप्तान की चौखट पर पहुंच सकता है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!