Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperक्राइमछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदिल्ली NCRदेशधर्मबिहारमध्य प्रदेशयुवाराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कुशीनगर। स्कूल चलो अभियान: सलेमगढ प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने रैली निकाल कर जगाई शिक्षा की अलख।

शक्ति कुमार ✍️ 

कुशीनगर। जनपद के सलेमगढ स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं ‘प्रवेश उत्सव’ के अंतर्गत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ गांव की गलियों में भ्रमण किया और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।

 

रैली के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन प्राथमिक विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, यूनिफॉर्म, और मध्याह्न भोजन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबलू प्रसाद ने बताया कि उत्सव’ के इस अवसर पर नए नामांकित बच्चों का स्वागत किया गया, जिससे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। वहीं  मौके पर उपस्थित सभी शिक्षकगण रहे।

नारा: “बच्चों ने लगाए नारे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!