Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
E-Paperटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दुनियादेशधर्मबॉलीवुडमध्य प्रदेशयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
Trending

कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किसान चौक पर फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल।

शक्ति कुमार ✍️ 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के किसान चौक पर सरेराह फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी आदित्य साहनी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का विवरण

दिनांक 6 और 7 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि को कप्तानगंज के किसान चौक के पास दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी। इस संबंध में थाना कप्तानगंज पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु टीमें गठित की गई थीं।

हसनगंज-भिवरा मार्ग पर हुई मुठभेड़। 

आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 की रात्रि में थाना कप्तानगंज, थाना कसया और स्वाट (SWAT) की संयुक्त टीम हसनगंज भिवरा रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब उसे रोकने का इशारा किया, तो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मुख्य अभियुक्त आदित्य साहनी घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदित्य साहनी (पुत्र कमलेश साहनी), निवासी बभनौली, थाना कप्तानगंज के रूप में हुई है। वह कप्तानगंज थाने का 153A नंबर का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर पूर्व में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

बरामदगी हथियार: 01 अदद पिस्टल (32 बोर), 01 खोखा कारतूस, और 02 जिंदा कारतूस। वाहन: घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल।नकदी: 1000 रुपये नगद।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त आदित्य साहनी एक शातिर अपराधी है, जिस पर कप्तानगंज और रामकोला थानों में हत्या के प्रयास (307 IPC/BNS), आर्म्स एक्ट और मारपीट जैसे लगभग 8 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस सफल मुठभेड़ और गिरफ्तारी में अधिकारियों व उनकी टीमों की मुख्य भूमिका रही: आशुतोष सिंह (प्रभारी निरीक्षक, थाना कसया) दीपक सिंह (थानाध्यक्ष, कप्तानगंज) स्वतंत्र सिंह (प्रभारी स्वाट टीम) बबलू सोनकर (चौकी प्रभारी, कस्बा कप्तानगंज)अंकित सिंह (चौकी प्रभारी, मथौली)

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश जारी है और गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!