कुशीनगर में ISIS नेटवर्क का भंडाफोड़: चाट के ठेले की आड़ में युवाओं का ‘ब्रेनवॉश’ कर रहा था आतंकी रिजवान.

एडिटर इन चीफ शक्ति कुमार ✍️
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस (ATS) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक संयुक्त ऑपरेशन में प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS से जुड़े संदिग्ध रिजवान को गिरफ्तार किया है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र से हुई इस गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं।
🚨 चाट के ठेले की आड़ में ‘खतरनाक खेल’
गिरफ्तारी के बाद जो खुलासे हुए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। जेल से छूटने के बाद रिजवान पडरौना के छावनी क्षेत्र में चाट और पुचका (गोलगप्पे) का ठेला लगाने लगा था। ऊपर से साधारण दिखने वाला यह शख्स दरअसल इस ठेले की आड़ में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेल रहा था। एजेंसियों को संदेह है कि वह ठेले पर आने वाले युवाओं का गुपचुप तरीके से ब्रेनवॉश कर रहा था और उन्हें आतंकी नेटवर्क से जोड़ रहा था।
ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई पुलिस
देर शाम हुई इस कार्रवाई के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल रिजवान को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली रवाना हो गई है। रिजवान मूल रूप से सिसवा मठिया का निवासी है और उसके पिता एक सेवानिवृत्त लेखपाल हैं।
बड़ा सवाल: क्या कुशीनगर में फिर सक्रिय हो रही है आतंकी स्लीपर सेल?
रिजवान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि:
जेल से बाहर आने के बाद वह किन-किन लोगों के संपर्क में था?
उसे फंडिंग कहाँ से मिल रही थी?
कुशीनगर और आसपास के जिलों में उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है?
अहम बात: सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि रिजवान की गिरफ्तारी से यूपी में ISIS के उभरते किसी बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश हो सकता है




