Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
टॉप न्यूज़बिहारमहाराष्ट्र

पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत होली को लेकर पुलिस-जन संवाद। 

शक्ति कुमार ✍️ 

आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 26.02.26 को भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा ग्रामीणों के साथ वार्ता की गई।

वार्ता के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा विधि-व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सिवान पुलिस यह स्पष्ट करती है कि अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर छापेमारी एवं निगरानी अभियान जारी है, संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!