Welcome to G TV UP BIHAR NEWS   Click to listen highlighted text! Welcome to G TV UP BIHAR NEWS
दिल्ली NCRदुनियाबिहारमध्य प्रदेशयूपीलोकल न्यूज़

कुशीनगर यूजीसी एक्ट 2026 लागू करने की मांग उच्च शिक्षा संस्थानों में भेदभाव व छात्र उत्पीड़न रोकने को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन। 

शक्ति कुमार ✍️ 

कुशीनगर में आज अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट 2026 को लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला अधिकारी कुशीनगर के अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी राजेश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं संविधान सम्मत बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी वर्गों के छात्रों को समान अवसर और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 लागू होने से धर्म, जाति, नस्ल, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर होने वाले भेदभाव पर प्रभावी रोक लगेगी और छात्रों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होगी।

सरकार से उन्होंने मांग की कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए इस कानून को शीघ्र प्रभाव से लागू किया जाए। वहीं जिला मीडिया प्रभारी सज्जन गुप्ता ने कहा कि यह विधेयक उच्च शिक्षण संस्थानों में हो रहे अपराध और छात्रों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए इस बिल को तत्काल लागू किया जाना चाहिए। ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16, 17, 18, 21 एवं 21-क के तहत समानता, गरिमा और शिक्षा के अधिकार को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

साथ ही विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में सामने आए छात्र आत्महत्या के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुभाष कुशवाहा, सज्जन गुप्ता (जिला मीडिया प्रभारी), चंदेश्वर कुशवाहा,उमर अंसारी, दीपू ब्याहुत, कैलाश प्रसाद, ई. अतुल निषाद, अहमद अली राईनी (प्रदेश महासचिव), बेचू खान (प्रदेश उपाध्यक्ष), हाफिज ताहिर अली (प्रदेश सचिव), दिनेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में छात्र हितों की रक्षा के लिए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!